Godda News: राजकचहरी तालाब में विसर्जन की अनुमति नहीं, अब कालीपीठ परिसर में ही होगा प्रतिमा विसर्जन
गोड्डा, अक्टूबर 24 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीपीठ मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर प्रशासन और पूजा समिति के बीच सहमति नहीं बन सकी। राजकचहरी तालाब में विसर्जन की अनुमति नहीं मिलने के बाद अब पूजा समिति ने मंदिर परिसर में ही गड्ढा खोदकर प्रतिमा विसर्जित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए परिसर में बड़ा गड्ढा बनाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गड्ढे की खुदाई पूरी होने के बाद उसमें पानी भरा जाएगा और फिर उसे अच्छी तरह सजाया जाएगा। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन इसी गड्ढे में किया जाएगा। पूजा समिति के अनुसार, पूर्व में कालीपीठ में छोटी प्रतिमा स्थापित की जाती थी। छोटी प्रतिमा को ठेले पर रखकर नजदीकी तालाब तक ले जाया जाता था और वहीं विसर्जन कर दिया जाता था। लेकिन इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.