Godda News: रहीम अंसारी हत्याकांड में 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
गोड्डा, अक्टूबर 5 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। भटौंधा गांव निवासी राजमिस्त्री रहीम अंसारी हत्याकांड के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस को घटना से जुड़े ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। ऐसे में हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह रहीम अंसारी का शव डीबीएल कंपनी के पीछे जंगल में पेड़ के नीचे मिला था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक शव उठाने से रोक दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि पुलिस जल्द हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करे। यह भी पढ़ें- चार साल बाद भी नहीं खुला किशोर की मौत का राज स्थिति की जानकारी मिलने पर हेडक्वार्टर डीएसपी जेपीएन चौधरी घटनास्थल पहुंचे। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.