गोड्डा, अगस्त 28 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि: - भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर पथरगामा मुख्य चौक में चहल-पहल बढ़ गई है। गुरुवार को मुख्य चौक स्थित राखी एवं अन्य दुकानों को रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सजाया गया। बाजार में राखी की खरीदारी को लेकर महिलाओं एवं युवतियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। रक्षाबंधन को लेकर दुकानों पर विभिन्न डिजाइन और रंगों की राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, फूल-पत्ती और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां उपलब्ध हैं, वहीं युवतियों एवं महिलाओं के लिए मोती, रुद्राक्ष, चंदन, जरी, स्टोन और फैंसी डिजाइन वाली राखी उपलब्ध है। बहनें अपने भाइयों की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों की खरीदारी करती नजर आईं। रक्षाबंधन हिंदू धर्म के प्रमुख पर्...