गोड्डा, सितम्बर 6 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत के खुर्द मांजर गांव स्थित पैक्स केंद्र में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं रहने से धान उत्पादक किसानों को परेशानी बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश के बीच धान की फसल में यूरिया की जरूरत महसूस होने लगी है, लेकिन पैक्स केंद्र पर खाद नहीं मिलने से किसान दूसरे स्थानों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इधर पैक्स केंद्र में नैनो लिक्विड खाद उपलब्ध रहने के बावजूद किसान इसके इस्तेमाल को लेकर पूरी तरह तैयार नहीं हैं। किसानों का कहना है की धान की फसल के लिए इस समय खाद की आवश्यकता है और समय पर खाद नहीं मिलने से फसल के विकास पर असर पड़ने की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: खाद की किल्लत से किसान परेशान, नहीं मिल रही यूरिया-डीएपी बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त पानी हैं और ऐसे समय...