Godda News: युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और भविष्य की आधारशिला : डीसी
गोड्डा, नवम्बर 1 -- Godda News: गोड्डा प्रतिनिधि। युवाओं की प्रतिभा को मंच देने और उनकी रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुभद्रा बैंक्विट, हॉल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन जिला खेल कार्यालय के द्वारा किया गया। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से करीब 200 युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा और विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने सर्वप्रथम सबों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव की शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- Purnia News: यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.