गोड्डा, अगस्त 23 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। रवि मुर्मू की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के पिता रामू मुर्मू के आवेदन पर पुलिस ने चरघरा गांव निवासी जितलाल हेंब्रम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। थाना कांड संख्या 98/26 के तहत दर्ज मामले में जितलाल को धारा 103(1) बीएनएस का आरोपी बनाया गया है। पिता ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि चरघरा गांव निवासी राजीव हेंब्रम का पुत्र जितलाल हेंब्रम गुणघासा गांव निवासी अपने मौसा मांझी सोरेन के घर रहकर पढ़ाई करता था। 15 अगस्त को रवि मुर्मू और जितलाल हेंब्रम एक साथ ट्रेन से गोड्डा गये थे। इसके बाद रवि घर नहीं लौटा। बाद में उसकी मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। जांच में जुटी पुलिस रवि की मौत के बाद से ही परिजन घटना की सच्चाई सामने लाने और दोषी पर कार्रवाई की मा...