Godda News: युवक की डूबने से मौत के बाद प्रशासन सतर्क,गेरुआ नदी से दूर रहने की अपील
गोड्डा, सितम्बर 8 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। इस सप्ताह लगातार हुई झमाझम बारिश के कारण झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित हनवारा गेरुआ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी में पानी बढ़ने के साथ ही तेज बहाव को देखते हुए हनवारा थाना प्रभारी विकास कुमार ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर अभिभावकों से अपने बच्चों को नदी किनारे नहीं जाने देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बढ़ गया है। ऐसे में नदी में स्नान करना खतरनाक साबित हो सकता है। अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें किसी भी परिस्थिति में नदी में नहाने के लिए नहीं भेजें। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व दोस्तों के साथ गेरुआ नदी में स्नान करने गया एक युवक नदी में डूब गया था। काफी खोजबीन के बाद युवक का शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.