गोड्डा, अगस्त 14 -- Godda News: ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि। ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के मोरडीहा शीतला स्थान परासी में लगा लाउडस्पीकर एवं तार तोड़ फोड़ एवं सामाजिक सौहार्द खराब करने वाले आरोपी के ऊपर करवाई करने को लेकर एक समुदाय के सैकड़ो लोगों ने आवेदन पर दस्तखत कर थाने में दिया आवेदन ।जहां लिखित आवेदन में कहा है कि मोरडीहा शीतला स्थान पारसी में गौरी प्रसाद साह, पिता मिसरू साह विगत तीन वर्षों से मंदिर का देखभाल करते आ रहे हैं ।इसी क्रम में दिनांक 11 अगस्त को शाहिद मंसूर पिता रशीद मंसूर मोरडीहा गांव निवासी के द्वारा धमकाया गया कि तुम मंदिर परिसर में जो लाउडस्पीकर बजाते हो उससे हमको काफी दिक्कत होती है ।अगर बजा नहीं उतरोगे तो मैं तुम्हें जान से मार देने के बारे में कई बार कहा।वही 11 अगस्त के मंगलवार को रात के समय मंदिर प्रांगण में लगा लाउडस्पीकर ...