गोड्डा, जुलाई 26 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा जिले के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतिया तालाब से शनिवार की सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना मोतिया ओपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ गंगा में मिला शव, फैली सनसनीशव की पहचान शव मिलने की खबर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास जुट गए। लोगों ने शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक प्रयास के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने उस युव...