गोड्डा, जुलाई 8 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। सिदो कान्हु युवा क्लब कन्हवारा द्वारा प्रसिद्ध नाग पूजा मेला के अवसर पर मंगलवार को गणेश जल परिवार के सहयोग से निःशुल्क शीतल पेय जल सेवा केंद्र लगाया गया। कन्हवारा पूल पर लगे उक्त सेवा केंद्र का शुभारंभ मंगलवार सुबह अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव ने फीता काट कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा को जीवन के श्रेष्ठ मानव सेवा में से एक है प्यासे को समय पर शुद्ध पानी पिलाना। इस लिहाज से क्लब का यह पहल अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ अध्यक्ष सह डोन बोस्को स्कूल निदेशक अमित राय, नाग मंदिर के सेवायत प्रदीप सिंह, मुखिया गुड्डू राउत, उप मुखिया अशोक कापरी, वरिष्ठ एथलीट अमरेंद्र कुमार अमर, पंचायत समिति सदस्य राज कुमार साह, पूर्व मुखि...