Godda News: मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज के छात्र आज से अनिश्चितकालीन धरने पर
गोड्डा, जुलाई 24 -- Godda News: राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, परसपानी (गोड्डा) में मूलभूत सुविधाओं की कमी और लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार से कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं ने अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कॉलेज परिसर में शुरू कर दिया। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना से पूर्व छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कॉलेज में कई वर्षों से शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इसके कारण पढ़ाई, प्रशिक्षण और छात्रों का भविष्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित विभागों, जनप्रतिनिधियों और सक्षम अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद अब तक समस्याओं का समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.