गोड्डा, जुलाई 4 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हनवारा के मिल्की गांव में गंदे पानी के जलजमाव से ग्रामीणों का जीवन नारकीय हो गया है। गांव की गलियों और मुख्य रास्तों पर लंबे समय से गंदा पानी जमा रहने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है, जो मजबूरी में इसी गंदे पानी के बीच खेलते और गुजरते हैं। इससे डायरिया, त्वचा रोग,मलेरिया,डेंगू समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत एवं प्रखंड प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगावां के भदाली में रास्ते पर बहती है नाली, नहीं सुधर रही बदहालीगंदे पानी के कारण जन स्वास्थ्य पर खतरा ग्रामीण...