गोड्डा, जुलाई 8 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्रांतर्गत मालप्रतापपुर पंचायत के चांदपुर मौजा में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का मंगलवार को स्थानीय रैयतों ने विरोध किया। रैयतों का आरोप है कि उनकी जमीन पर बिना पूर्व सूचना और सहमति के सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महादलित टोला तक संपर्क पथ निर्माण कार्य प्रारंभविरोध में शामिल रैयते विरोध करने वालों में महेश साह, रेखा देवी, मनोज साहू, हिरा साह, सनोज साह, प्रभा देवी और अंजली देवी समेत अन्य शामिल थे। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी रातों-रात कब्रिस्तान तक जाने वाली इस सड़क के निर्माण का प्रयास किया गया था। जिसकी शिकायत एसडीओ आलोक वरण केसरी से करने के बाद उन्होंने जांच के आदेश दिए थे। इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री सचिवालय, र...