गोड्डा, अगस्त 21 -- Godda News: बोआरीजोर प्रतिनिधि। ललमटिया फरक्का एमजीआर लाइन के पोल संख्या 61 किलोमीटर पर मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से 65 वर्ष अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जुटे लोगों ने अधेड़ की पहचान साहेबगंज जिले के बोरियों प्रखमद के कुढ़मा निवासी मैसा पहाड़िया के रूप में की गई। मैसा पहाड़िया पिछले 20 वर्षों से बोआरीजोर पंचायत के बड़ा चुरी में अपने बेटी घर रहता था। गुरुवार सुबह घर से जलावन लकड़ी बेचने घर निकाला था। बोआरीजोर बाजार से लकड़ी बेचकर घर वापस लौटने दौरान वापस लौटने सैकड़ा पुल के समीप ट्रेन आ जाने से ठोकर लग गई। सूचना पत्र थाना के एसआई सुरेश बिरुली, एएसआई शैलेंद्र शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी प्राप्त कर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम है तो सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...