गोड्डा, अक्टूबर 25 -- चाकू हमले में महिला घायल Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। राजाभिठा थाना क्षेत्र के केड़ो बारी बाजार के पास पत्नी को मायके से विदा कराकर ले जाने में असफल रहने पर पति ने उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान रूबी देवी के रूप में हुई है। फिलहाल उनका इलाज गोड्डा सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रूबी देवी अपने माता-पिता और छोटे बच्चे के साथ केड़ो बारी बाजार के पास थीं। इसी दौरान उनके पति महावीर पंडित वहां पहुंचे और उन्हें अपने साथ ले जाने की कोशिश की। पत्नी को विदा करने से इनकार किए जाने पर गुस्से में आकर उन्होंने धारदार चाकू से हमला कर दिया। चाकू महिला के गले के नीचे लगा, जिससे काफी खून बहने लगा। घटना के बाद परिजन उन्हें राजाभिठा सामुदायिक स्वास्थ्य...