गोड्डा, नवम्बर 14 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। प्रखंड क्षेत्र के माछीटांड यादव टोला से काली मंदिर जाने वाली सड़क आज भी कच्ची है। सदियों से इस रास्ते का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों एवं मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यादव टोला से काली मंदिर तक जाने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं है। लोगों को आज भी कच्चे रास्ते से होकर मंदिर जाना पड़ता है। खासकर बारिश के दिनों में रास्ते पर कीचड़ जमा हो जाने से आवागमन काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने में भी कठिनाई होती है।इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विभागीय पदाधिकारियों एवं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क निर्माण की मांग की है। ग्र...