गोड्डा, अक्टूबर 14 -- शैक्षणिक तनाव प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। स्थानीय महिला महाविद्यालय, गोड्डा के मनोविज्ञान विभाग द्वारा मंगलवार को छात्र कल्याण: शैक्षणिक तनाव प्रबंधन एवं युवा परामर्श विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शैक्षणिक तनाव के प्रति जागरूक करना, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाना तथा उन्हें सकारात्मक सोच और तनाव प्रबंधन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात राष्ट्रगीत एवं विश्वविद्यालय कुलगीत की प्रस्तुति से हुआ। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुमनलता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. फिरोज अख्तर, प्राध्यापिका डॉ. सीमा परवीन मनोविज्ञान विभाग प्रो. डॉ. संजू सिंह, डॉ. साबरा तबस्सुम, डॉ. नू...