Godda News: महिला कॉलेज ने किया शासी सचिव एवं विवि प्रतिनिधि का गर्मजोश स्वागत
गोड्डा, सितम्बर 4 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। नए शासी निकाय सचिव डॉ. राजेश यादव एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. विवेकानंद सिंह गुरुवार को स्थानीय महिला महाविद्यालय पहुंचे। पहुंचने पर महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुमनलता एवं अन्य प्राध्यापक - प्राध्यापिकाओं द्वारा अतिथि द्वय का पुष्पगुच्छ से गर्मजोश स्वागत अभिनंदन किया गया। शासी सचिव एवं विवि प्रतिनिधि ने सभी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ से परिचय के पश्चात् महाविद्यालय की समस्याओं को गंभीरता से सुना और महाविद्यालय के विकास संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से विचार - विमर्श करते हुए समुचित पहल का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.