Godda News: महागामा में स्कूली बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
गोड्डा, जुलाई 7 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता,महागामा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिल्हा में सोमवार को स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. ऋचा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच करने के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। शिविर के दौरान बच्चों को सही तरीके से हाथ धोने, साफ-सफाई बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.