Godda News: महागामा में डीसी-एसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
गोड्डा, अक्टूबर 18 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने महागामा के प्राचीन दुर्गा मंदिर, विसर्जन पोखर और ऊर्जानगर दुर्गा मंदिर मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया। साथ ही प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विसर्जन मार्ग की व्यवस्था बेहतर रखने का निर्देश दिया।निरीक्षण यह भी पढ़ें- Godda News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.