गोड्डा, जुलाई 22 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। महागामा नगर पंचायत में मंगलवार को 45.39 लाख रुपये की लागत से सात विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय परिसर में दो मिनी ट्रैक्टरों का भी उद्घाटन किया गया।शिलान्यास कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रबोध सोरेन, उपाध्यक्ष निलेश कुमार सिंह, सिटी मैनेजर रोहित गुप्ता समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगर पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे।नगर अध्यक्ष ने बताया कि स्वीकृत योजनाओं में पीसीसी सड़क निर्माण, नाली, पुलिया, चारदीवारी निर्माण तथा नाला मरम्मत कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। इन योजनाओं के पूरा होने से लोगों को बेहतर आवागमन और जलनिकासी की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में दो म...