गोड्डा, सितम्बर 19 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता,स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत नगर पंचायत महागामा के सभागार कक्ष में 18 एवं 19 सितंबर को सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय 'स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत' रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें घर से ही कचरे का पृथक्करण, कचरा संग्रहण की व्यवस्था, घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का प्रसंस्करण एवं पुनर्चक्रण, पुराने जमा कचरे का प्रबंधन तथा सुरक्षित कचरा निस्तारण से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

जागरूकता...