गोड्डा, अक्टूबर 3 -- Godda News: आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर महागामा ऊर्जानगर स्थित राजेंद्र स्टेडियम आगामी 14 और 15 अक्टूबर को दो दिवसीय महागामा डांडिया महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस बार भी महोत्सव को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है। आयोजन को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने को लेकर शुक्रवार को महागामा नगर पंचायत कार्यालय में वरिष्ठजनों, सम्मानित नागरिकों और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Kashipur News: केडीएफ नवरात्र महोत्सव में प्रतिभाओं को मिलेगा मंचआयोजन की तैयारियां बैठक में महोत्सव की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा और व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान आयोजन को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए नई आयोजन समिति का गठन किया गया और स...