Godda News: महागामा चेंबर की एजीएम में 16 घंटे की नो-एंट्री का मुद्दा उठा
गोड्डा, अगस्त 17 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। महागामा में बीते शनिवार को महागामा चेंबर ऑफ कॉमर्स की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। इसमें चेंबर के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। बैठक में पिछले एक वर्ष के कार्यों की समीक्षा के साथ व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। चेंबर अध्यक्ष मदन कुमार भगत ने कार्यकारिणी के एक वर्ष के कार्यकाल में व्यापारियों के हित में किए गए कार्यों और प्रशासन के समक्ष उठाए गए मुद्दों की जानकारी दी। इस दौरान संगठन का वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा भी सदस्यों के सामने रखा गया। सदस्यों ने आय-व्यय पर चर्चा करते हुए संगठन में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया।
व्यापारियों की समस्याएं एजीएम में महागामा नगर क्षेत्र में लागू 16 घंटे की नो-एंट्री का मुद्दा प्रमुखता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.