गोड्डा, अगस्त 29 -- Godda News: महागामा, प्रतिनिधि। महागामा विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। सड़क, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य सेवा, अस्पताल और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महागामा विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के साथ-साथ पुल-पुलिया निर्माण की योजनाएं भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इससे गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने और लोगों के आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क होने से ग्रामीणों को बाजार, विद्यालय, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी।इसी क्रम में महगामा के लोंगाय पंचायत मे...