गोड्डा, अक्टूबर 26 -- महगामा में पेंशन भुगतान में देरी Godda News: महगामा प्रतिनिधि। जिले सहित महगामा प्रखंड क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का नियमित भुगतान नहीं होने से वृद्धजनों और विधवा महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है। कई लाभुकों का कहना है कि उन्हें पिछले कई महीनों से वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन की राशि नहीं मिली है। इसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की समस्या खड़ी हो गई है।पेंशनधारियों के अनुसार, उनके जीवनयापन का प्रमुख सहारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन ही है। इसी राशि से वे दवाइयां खरीदने, घरेलू जरूरतें पूरी करने और अन्य आवश्यक खर्चों का प्रबंध करते हैं। लेकिन समय पर पेंशन नहीं मिलने के कारण अब उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।कई वृद्ध लाभुकों ने बताया कि वे बार-बार बैंक का चक...