Godda News: महगामा: बारिश की दुआ के लिए अदा की गई इस्तीसका की नमाज
गोड्डा, जुलाई 6 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि: महगामा प्रखंड के भांजपुर स्थित मस्कन चौक में खुले आसमान में बारिश की कामना को लेकर सोमवार को 10बजे इस्तीसका की नमाज अदा की गई। नमाज की इमामत मौलाना खुर्शीद आलम ने कराई। इस अवसर पर भांजपुर सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नमाज के बाद सभी ने हाथ उठाकर अल्लाह से रहमत की बारिश की दुआ मांगी। मौलाना ने कहा कि सूखे जैसे हालात और बारिश की कमी से किसान चिंतित हैं। ऐसे समय में इंसान को अल्लाह की बारगाह में तौबा, इस्तिगफार और दुआ का सहारा लेना चाहिए। नमाज के बाद लोगों ने क्षेत्र में अच्छी वर्षा, खुशहाली और अमन-चैन की विशेष दुआ की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें लोगों ने पूरे विश्वास और विनम्रता के साथ खुदा से रहमत की बारिश की गुहार लगाई।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.