Godda News: मस्जिद के पास जलजमाव से ग्रामीण परेशान, नमाज के लिए आने-जाने में हो रही परेशानी
गोड्डा, अक्टूबर 5 -- Godda News: महागामा प्रखंड की सरोतिया पंचायत अंतर्गत डोमाचक गांव में मस्जिद के पास लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मस्जिद के आसपास गंदा पानी जमा रहता है। इससे नमाज के लिए आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, डोमाचक गांव की यह प्रमुख मस्जिद है, जहां आसपास के लोग नियमित रूप से नमाज पढ़ने पहुंचते हैं। मस्जिद के मुख्य रास्ते के आसपास पानी जमा रहने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पानी में फिसलने के कारण लोग गिरते-गिरते बचे हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। जल निकासी की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.