Godda News: मवेशी को बचाने के प्रयास में पलटी तेज रफ्तार थार, एयरबैग खुलने से तीन लोगों की बची जान
गोड्डा, अगस्त 1 -- Godda News: गोड्डा, निज प्रतिनिधि । गोड्डा-महागामा फोरलेन सड़क पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मछिया सिमडडा गांव के समीप गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क पर अचानक आए एक मवेशी को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद थार सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन समय पर एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार तीन लोगों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, थार पथरगामा से गोड्डा की ओर आ रही थी। इसी दौरान मछिया सिमडडा गांव के पास अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया। चालक ने उसे बचाने के लिए वाहन मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.