गोड्डा, जुलाई 5 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन गोड्डा के तत्वावधान में शनिवार को शहरी क्षेत्र के समुदाय चपरासीटोला, जयप्रकाशनगर, शिवपुर, सरकंडा में मलेरिया जांच सह जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। इसके बारे में बताते हुए रीना कुमारी एएनएम ने बताया कि बारिश को देखते हुए मलेरिया संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ मलेरिया के रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Simdega News: मलेरिया से बचाव को लेकर चल रहा है जागरूकता अभियानमलेरिया के लक्षण मलेरिया एक जानलेवा मच्छर जनित रक्त रोग है, जो मादा एनोफ़िलेज़ मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया होने पर मरीज में बुखार आना, सर दर्द होना, उल्टी होना, मन का मचलना, ठंड लगना, चक्कर आना, थकान पेट दर...