गोड्डा, अगस्त 3 -- Godda News: पोड़ैयाहाट।प्रखंड मुख्यालय स्थित मर्सी हॉस्पिटल में सोमवार को मलेरिया एवं बुखार से संबंधित बीमारियों की जांच के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोड़ैयाहाट के सहयोग से होगा। मर्सी हॉस्पिटल के प्रबंधक जॉसलिन जोसेफ ने बताया कि शिविर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों को नि:शुल्क डॉक्टर परामर्श, रक्त जांच एवं दवा उपलब्ध कराई जाएगी। मलेरिया के साथ-साथ टाइफाइड, डेंगू, वायरल बुखार तथा अन्य बुखार संबंधी बीमारियों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को बुखार, सर्दी, खांसी या बुखार से जुड़े अन्य लक्षण हैं, वे शिविर में पहुंचकर अपनी जांच अवश्य कराएं। यह भी पढ़ें- Gridih News: मर्सी अस्पताल के निःशुल्क शिविर में 290 से अधिक मरीजों को लाभ समय पर ...