गोड्डा, जुलाई 31 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय हनवारा में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में मु. शरीफ को विद्यालय प्रबंधन समिति का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि खुशबू देवी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुल 20 समिति सदस्यों में से 16 सदस्यों ने मु. शरीफ के पक्ष में मतदान किया। स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं, सर्वसम्मति से खुशबू देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।चुनाव प्रक्रिया विद्यालय परिसर में पारदर्शिता और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: फिरोज अहमद बने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निर्वाचन के बाद उपस्थित...