गोड्डा, अगस्त 28 -- Godda News: ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि। ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के सभागार कक्ष में गुरूवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की उपस्थित में नोटिस सत्यापन का सुनवाई कैंप का आयोजन किया गया ।बताते चलें कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत सभी मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाया गया था। इस प्रक्रिया के दौरान कुछ मतदाताओं का मैपिंग उनके स्वयं अथवा उनके माता-पिता के साथ नहीं हो पाया, जिसके कारण उनका नाम नो-मैपिंग वोटर के रूप में प्रदर्शित हुआ।ऐसे सभी संबंधित मतदाताओं को नोटिस तामिला कराया जा चुका है। उक्त नोटिस के आधार पर इन मतदाताओं की सुनवाई सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी ठाकुरगंगटी की उपस्थिति में दिनांक 24.अगस्त से 02.सितम्बर त...