गोड्डा, अक्टूबर 8 -- दावा-आपत्ति के निस्तारण की प्रक्रिया Godda News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में दावा एवं आपत्ति के निराकरण का कार्य जारी है।इसी को लेकर मंगलवार को प्रखंड सभागार में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार ने की।बैठक में सभी बीएलओ, पर्यवेक्षक एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे। बीडीओ सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि मतदाता सूची को त्रुटि रहित और पारदर्शी बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त हुए दावा-आपत्ति आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर, पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। कोई भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न छूटे और कोई भी ...