गोड्डा, अगस्त 20 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पथरगामा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान के आदेशानुसार पी.एम. श्री एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पथरगामा में विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर एमपीडब्लू बसंत कुमार के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. रोनाल्ड रॉस के योगदान को याद करते हुए छात्राओं को मच्छरजनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को मलेरिया, कालाजार, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया एवं जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों के लक्षण, पहचान, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं तथा गांवों में स्वास्थ्य सहिया की भूमिका के बारे में भी बताया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: य...