Godda News: मंदिर के पास निकला अजगर, मची अफरातफरी
गोड्डा, सितम्बर 25 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट के ओमवार स्थित सिंगाड़ा चौक के समीप बजरंगबली मंदिर के पास गुरुवार सुबह अचानक अजगर निकलने से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। मंदिर के समीप अजगर को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने लकड़ी के डंडे की मदद से अजगर को बोरे में डालने का प्रयास किया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी से अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में अजगर निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले हरलाटिकर गांव में भी अजगर मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू किया था। लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.