गोड्डा, सितम्बर 8 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर झारोटेफ जिला इकाई, गोड्डा द्वारा स्थानीय शहीद स्तंभ पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- झारोटेफ ने मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलिश्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारी, शिक्षक, शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग एवं वन विभाग के कर्मी तथा शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने उपस्थित होकर दिवंगत मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर झारोटेफ जिला इकाई के जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार एवं जिला सचिव सुभाष चंद्र ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को "पे...