गोड्डा, जुलाई 27 -- Godda News: रविवार को प्रखंड सभागार में स्थानीय विधायक सह मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बीएलए टू के साथ आवश्यक बैठक की। इस दौरान कई जरूरी दिशा निर्देश भी दिये। मतदाता प्रतिशत बढ़ाने,इसे लेकर सभी बीएलए टू को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी।कहा कि जिनका मैपिंग नहीं हो पाया है, वैसे लोगों को आगामी पांच अगस्त से निर्वाचन विभाग की ओर से नोटिस भेजा जाएगा।सभी बीएलए को उस पर ईमानदारी पूर्वक कार्य करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि पुनः मैपिंग में जो भी आवश्यक दस्तावेज लगेगा- जन्म प्रमाण पत्र या अन्य कोई भी दस्तावेज उसे सौंपना है।सौंपकर अपना नाम एसआईआर सूची में दर्ज करना है। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मन्दिर सिंह, विधायक प्रतिनिधि विपिन बिहारी सिंह, मोहम्मद औरंगज़ेब, इंजीनियर जहांगीर, उस्...