गोड्डा, अगस्त 7 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी हनवारा मंडल की बैठक नयानगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर बनाई गई रणनीतिबैठक के प्रमुख बिंदु बैठक को संबोधित करते हुए हनवारा मंडल के प्रभारी नंदकिशोर उर्फ पप्पू ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य फहराएं तथा आसपास के लोगों को भी राष्ट्रभक्ति के इस अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभिया...