गोड्डा, नवम्बर 26 -- Godda News: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, गोड्डा में भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती के नेतृत्व में गुरुवार को संविधान दिवस को धूमधाम एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा संविधान में निहित मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान हमारा सर्वोच्च ग्रंथ है। बाबा साहब के नेतृत्व में निर्मित संविधान ने देश के हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: संविधा...