गोड्डा, जुलाई 6 -- Godda News: पोडै़याहाट। प्रखंड के शिवनगर स्थित ऐतिहासिक बाबा सिंहेश्वर नाथ धाम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में जारी है। कथा के पांचवें दिन तक आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचकर भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं। प्रख्यात कथावाचक आचार्य श्री ॐ प्रकाश जी महाराज व्यासपीठ से श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं। अब तक कृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन लीला, रुक्मिणी विवाह सहित अन्य प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सुना। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण काशी से आए विद्वानों द्वारा प्रतिदिन आयोजित श्री गंगा महाआरती और अखंड संकीर्तन है। बाबा सिंहेश्वर नाथ धाम में पहली बार लगातार पांच दिनों से गंगा महाआरती ...