गोड्डा, अक्टूबर 9 -- Godda News: बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के सुदूर पहाड़ी गांव का यूनाइटेड किंगडम (यूके) के शिविया फाउंडेशन से आई टीम ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर पहाड़िया एवं आदिवासी परिवारों के ससंस्कृति, और खेती बारी को जाना इसके साथ साथ साथी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत हुई। टीम में ऑलिविया बेल्चर, विक्टोरिया डेनियस, साइभान कॉफी, अन्डेरिया कोनोली, बेथान थोमस, एरिन फिंगलेंड एवं जोगेश्वर राव शामिल थे। भ्रमण के दौरान टीम ने प्रखंड क्षेत्र के गोराडीह, डबरा, मानिकपुर और कसामु गांवों का दौरा किया। गांव कि महिलाओ ने टीम को पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी आजीविका, पारिवारिक परिस्थितियों, कृषि गतिविधियों और आर्थिक चुनौतियों को समझने का प्रयास किया। यह भी पढ़...