Godda News: बैंककर्मी लूटकांड के बाद एक्शन मोड में बसंतराय पुलिस, जगह-जगह वाहनों की चेकिंग
गोड्डा, अक्टूबर 18 -- Godda News: बसंतराय प्रतिनिधि। बसंतराय थाना क्षेत्र में बैंककर्मी हर्ष विवेक के साथ हुई लूट की घटना के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, बसंतराय थाना क्षेत्र के बसंतराय-कोरियाना मुख्य मार्ग पर सुंदर नदी पुल के समीप शनिवार रात करीब 8:30 बजे बदमाशों ने पिस्टल के बल पर बैंककर्मी से छिनतई की घटना को अंजाम दिया। बसंतराय निवासी राजेश भगत के पुत्र हर्ष विवेक बिहार के मधेपुरा जिले में एक बैंक में कार्यरत हैं। दुर्गा पूजा की छुट्टी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.