गोड्डा, जुलाई 24 -- Godda News: महागामा प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी हनवारा मंडल की ओर से बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भांजपुर गांव में मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना था।

बैठक में समितियों का गठन बैठक में भांजपुर शक्ति केंद्र समिति एवं विभिन्न बूथ समितियों का गठन किया गया। भांजपुर शक्ति केंद्र का संयोजक प्रिंस कुमार को मनोनीत किया गया। वहीं बूथ संख्या 330 के अध्यक्ष शिवानंद साह, 331 के जितेंद्र कुमार, 332 के धीरज मंडल, 333 के बिपिन राज, 334 के पियूष कुमार, 335 के प्रभाकर पोद्दार तथा 336 के सीताराम रविदास को बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पदाधिकारियों को संबोधन नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते...