Godda News: बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने बड़ी दुर्गा मंदिर का किया निरीक्षण
गोड्डा, अक्टूबर 9 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पथरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने पथरगामा स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की साफ-सफाई, मूर्ति निर्माण कार्य तथा पूजा को लेकर की जा रही आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया। निरीक्षण के दौरान बड़ी दुर्गा मंदिर मेला समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार भगत ने मंदिर परिसर के समीप पेवर ब्लॉक लगाने की मांग पदाधिकारी के समक्ष रखी। इस पर बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने तत्परता दिखाते हुए मामले को संज्ञान में लिया और स्थल की नापी कराने का आदेश दिया। उनके इस कदम से मंदिर परिसर में बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.