गोड्डा, अक्टूबर 3 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पितृपक्ष की सप्तमी के अवसर पर पथरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने अपनी दिवंगत माताजी सुमित्रा देवी को श्रद्धापूर्वक तर्पण कर जल अर्पित किया। आज ही के दिन उनकी माताजी का निधन हुआ था, जिसके कारण यह दिन उनके लिए भावुक और स्मरणीय रहा। बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ अपनी माताजी का स्मरण करते हुए पितृ तर्पण किया। उन्होंने आत्मा की शांति के लिए जल अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।पितृपक्ष में पूर्वजों के निमित्त तर्पण और जल अर्पित करने की धार्मिक परंपरा है। इसी परंपरा के तहत बीडीओ ने अपनी दिवंगत माताजी को याद करते हुए श्रद्धापूर्वक तर्पण किया और उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...