Godda News: बिरनियों के झुंड का युवक पर हमला, गंभीर रूप से घायल
गोड्डा, सितम्बर 7 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा के सत्संगनगर मुहल्ले में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सत्संगनगर मुहल्ला निवासी मनोज कुमार दास के रूप में की गई है। घायल युवक को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद युवक की स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार दास अपने मुहल्ले में ट्रांसफॉर्मर लगाने के कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का एक झुंड वहां पहुंच गया और उन पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक हुआ कि मनोज को संभलने या खुद को बचाने का पर्याप्त मौका भी नहीं मिल सका। देखते ही देखते मधुमक्खियों ने उन्हें कई जगहों पर डंक मार दिया। अचानक हुए इस हमले के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.