गोड्डा, अगस्त 3 -- Godda News: निज प्रतिनिधि, गोड्डा। नगर थाना क्षेत्र के कौड़ी बहियार माल स्थित रिषभ किराना स्टोर में देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा आलू, प्याज, चावल, फ्रिज, चौकी समेत बड़ी मात्रा में किराना सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान संचालक ने घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: सकरी बाजार में देर रात तीन दुकानों में लगाई आग, 15 लाख का नुकसानघटनाक्रम दुकान संचालक निरंजन दास ने बताया कि रात में बिजली चली गई थी। बिजली जाने के करीब 15 से 20 मिनट बाद दुकान की ओर से पट-पट जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब दुकान के पास पहुंचे तो अंदर से आग की लपटें उठ रही थीं। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचन...