Godda News: बिजली, पानी, साफ-सफाई और विधि-व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
गोड्डा, सितम्बर 30 -- Godda News: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर महागामा में तैयारियां तेज हो गई हैं। हटिया चौक स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग उठने लगी है। इसी क्रम में दुर्गा मंदिर कमेटी के निरंजन ब्रह्म ने नगर अध्यक्ष प्रबोध सोरेन से मुलाकात कर पूजा के दौरान होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। निरंजन बह्म ने नगर अध्यक्ष के समक्ष बिजली, पेयजल, साफ-सफाई और विधि-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में पूजा शुरू होने से पहले ही सभी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने मंदिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.