Godda News: बालकृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया
गोड्डा, अगस्त 5 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। महागामा ऊर्जानगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को स्वामी बालकृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया। इस दौरान औषधीय पौधों के महत्व पर चर्चा की गई तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में योग प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों का महत्वपूर्ण स्थान है। अनेक सामान्य रोगों के उपचार और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में औषधीय पौधे उपयोगी साबित होते हैं। लोगों से अपने घरों और आसपास तुलसी, गिलोय, एलोवेरा, नीम सहित अन्य औषधीय पौधे लगाने तथा प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।इसके यह भी पढ़ें- कटिहार में मनाया गया जड़ी बूटी दिवस बाद मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.